Bilnova AI / मदद
Help Center
आम सवालों के जवाब। आपका सवाल नहीं मिला? 98384 76100 पर call या WhatsApp करें।
शुरुआत
क्या Free Demo मिलता है?
हाँ। Free Demo बुक करें — हमारी team आपके business जैसी entries के साथ Bilnova AI दिखाएगी, call, video या आपकी दुकान पर।
सीखने में कितना समय लगता है?
ज़्यादातर लोग 30 मिनट की training के बाद आराम से चला लेते हैं। Firm, items और opening balance डालने में हम मदद करते हैं।
क्या यह हिंदी में चलता है?
हाँ। हिंदी या English में चलाइए, और Munshi AI से दोनों में से किसी भी भाषा में सवाल पूछिए।
Installation
किस computer पर चलता है?
Windows 10 या 11 (64-bit), कम से कम 4 GB RAM। Sales और बकाया देखने के लिए mobile access भी है।
Setup खोलने पर Windows warning दिखाता है, क्या करें?
'More info' पर click करें, फिर 'Run anyway'। शक हो तो हमें call करें, हम guide करेंगे।
Download किया पर file नहीं मिल रही।
Browser के Downloads (Ctrl + J) खोलें और BilnovaAI-Setup.exe देखें। Website पर 'फिर से Download करें' भी दबा सकते हैं।
License और AMC
License कैसे activate करें?
खरीदने के बाद हमारी team या आपका partner आपके mobile number से license activate करता है। मदद के लिए 98384 76100 पर call करें।
AMC क्या है?
Annual Maintenance Contract — पहले साल के बाद updates और support। मौजूदा AMC शर्तें हमसे पूछें।
GST और Reports
क्या यह GST Ready है?
हाँ। GST bill बनाता है, output tax, ITC और net payable दिखाता है, और CA को भेजने लायक reports तैयार करता है।
क्या CA को reports भेज सकते हैं?
हाँ। GST, ledger और P&L reports एक click में WhatsApp पर भेजिए।
AI Features
Munshi AI किन सवालों का जवाब देता है?
आपके अपने data से जुड़े सवाल — आज की sale, किसी party का बकाया, कम stock वाले items, tax payable — हिंदी या English में।
Backup और Support
क्या मेरा data सुरक्षित है?
Bilnova AI नियमित backup लेता है। Computer में दिक्कत हो तो data वापस लाने में हमारी team मदद करती है।
Support कहाँ मिलेगा?
98384 76100 पर call या WhatsApp करें, या लखनऊ office आइए।